Total Users- 1,166,877

spot_img

Total Users- 1,166,877

Thursday, March 5, 2026
spot_img

दुर्ग कोतवाली पुलिस बनी देव दूत तीन लोगों की बचाई जान

पूरब टाइम्स दुर्ग। 17 सितम्बर की रात लगभग 10:30 बजे गवली पारा कांग्रेस भवन के पीछे  चार मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई जिसकी सूचना दुर्ग कोतवाली पुलिस को दी गई तत्काल कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अमित अंदानी, प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, उत्कर्ष सिंह ,डोमन लाल साहू एवं चालक आरक्षक नवीन यादव घटनास्थल पर पहुंचे. भीषण आग के बीच तीन लोगों के फंसे होने की जानकारी पुलिस को मिली.  जिसके बाद इसके बाद योगेश चंद्राकर उत्कर्ष सिंह एवं नवीन यादव अपनी जान की परवाह करते हुए खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे एवं भीषण आग के बीच से तीन लोगों को बाहर निकाल टीम के द्वारा  कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से तीन लोगों की जान बचाई जा सके. दुर्ग पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं दुर्ग सी एस पी की निगरानी में किए गए. इस बचाव कार्य से बड़ी जन हानि होने से टल गई. पुलिस अधीक्षक के द्वारा मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमित अंदानी,प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, उत्कर्ष सिंह डोमन लाल साहू एवं  नवीन यादव को पुरस्कृत भी किया. 

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े