Total Users- 1,164,128

spot_img

Total Users- 1,164,128

Saturday, February 28, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ के साधराम हत्याकांड में पुलिस ने टेररिस्ट का पता लगाया, मोबाइल पर मिले चित्र को देखकर उड़ा होश

बीते 20 जनवरी को छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिल के लालपुर में रहने वाले साधराम यादव की गला रेंतकर छह आरोपितों ने निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के छह आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें से पांच आरोपित जेल में है। वहीं एक नाबालिग सुधार गृह में है।

राजनांदगांव (राज्य) साधराम हत्याकांड में पुलिस ने नए सबूत प्राप्त किए हैं। इसमें एक आतंकी कनेक्शन होने का पता चला है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने बंदूक के साथ कुछ संदिग्ध वर्दीधारियों के चित्रों और वीडियो को आरोपितों के टूटे मोबाइल फोन से बरामद किया है।

मामले की जांच एनआईए भी कर रही है। नए तथ्य सामने आने के बाद एनआईए इस बिंदु पर आगे जांच करेगी। इसकी पुष्टि राजनांदगांव रेंज आइजी दीपक झा ने की है। बता दें कि बीते 20 जनवरी को लालपुर में रहने वाले साधराम यादव की गला रेंतकर छह आरोपितों ने निर्मम हत्या कर दी थी।

हत्या के छह आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें से पांच आरोपित जेल में है। वहीं एक नाबालिग सुधार गृह में है। पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल फोन को फारेंसिक जांच के लिए भेजा था। एक टूटे मोबाइल में पुलिस को संदिग्ध वर्दीधािरयों की फोटो-वीडियो मिला है।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े