Total Users- 1,157,434

spot_img

Total Users- 1,157,434

Sunday, February 8, 2026
spot_img

इंदौर के मंदिर में डकैती, पुजारी, महंत को बंधक बनाया

इंदौर में एक और डकैती हो गई है। पिछले दिनों बाणगंगा थाने की सीमा में लंदन विला में डकैती हुई थी जो देश भर में चर्चित हुई थी। ताजा घटना भी इसी थाना क्षेत्र की है। यहां अलवासा गांव में बने एक मंदिर में आधी रात को अज्ञात बदमाश घुस आए और पुजारी व महंत से मारपीट कर बंधक बना लिया। दानपेटी, आभूुषण लूटकर फरार हो गए।

शहर के निकट एक मंदिर में कल रात चोरी हुई। घटना ग्राम अलवासा में हुई है, जो बाणगंगा थाने की सीमा पर है। मंदिर में डेढ़ बजे बदमाशों ने महंत, पुजारी और सेवादार को बंधक बना लिया। देवी माता की प्रतिमा पर चढ़ाया गया सोने का मंगलसूत्र, सोने का पैंडल और मंदिर बनाने के लिए दी गई धनराशि सब वे लूट ले गए।

बताया जाता है कि ये बदमाश करीब 8 से 10 की संख्‍या में थे। पुजारी रामकिशन ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने सेवक महेश दास के साथ वैष्‍णोधाम मंदिर के बरामदे में सो रहे थे।

कमरे में महाराज कमलदास सो रहे थे। रात डेढ़ बजे मंदिर में हथियारबंद बदमाश आए। एक व्यक्ति ने सिर पर डंडा मार दिया। इससे उनका ध्यान भंग हो गया।

More Topics

इसे भी पढ़े