गौरव यात्रा में वरिष्ठजनों का सम्मान

राजनांदगांव। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही विधानसभा स्तरीय गौरव यात्रा ने आसपास के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान गांवों में वरिष्ठजनों का संस्था-संगठनों द्वारा सम्मान किया गया। यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का ग्रामीणों ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
कांग्रेस की गौरव यात्रा शुक्रवार को ग्राम डिलापहरी चौक से निकली, जो गांव का भ्रमण करती हुई दुर्गा मंदिर घुमरिया चौक पहुंची। जहां गांव के वरिष्ठजन अशोक वर्मा, आशा साहू, ईश्वरी वर्मा, बुधनाथ पाटिल, चैतूराम नेताम, भीखू वर्मा, गोपाल साहू, झाडूराम वर्मा, चैतराम वर्मा, शेखर वर्मा, दिलीप राजपूत को सम्मानित किया गया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताः पदयात्रा के दौरान धनेश पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, आफताब आलम, नरेश डाकलिया, रमेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, कुतबुद्दीन सोलंकी, मोती साहू, रूपेश दुबे, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, राजू खान, दिनेश शर्मा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, फिरोज अंसारी, नासिर जिंदरान, नरेश शर्मा, अमित चंद्रवंशी, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, गोवर्धन देशमुख, अंगेश्वर देशमुख, अफताब आलम, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, अजय मारकंडे, बबलू कसार, खिलेश्वर पाल, मनीष गौतम, अब्दुल कादिर, नारायण सोनी, सुरेन्द्र गजभिए, जितेन्द्र कौशिक, सुनीता सिन्हा, मेहुल मारू, गोपीचंद गायकवाड़, डा. कुमार, नरेन्द्र देवांगन, अब्दुल कलाम, भरत सोनी, एल्डरमैन एजाजूर रहमान, प्रभात गुप्ता, हेमु सोनी, पार्षद विनय झा, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अवधेश प्रजापति, राजेश सेवता, मोहसिन कुरैशी, नंदलाल बंधे, सुरेन्द्र देवांगन, अर्जुन सिंह कुर्रे, गंगाबाई साहू, सुकृत गुप्ता, विजय अग्निहोत्री, संदीप जायसवाल, कृतलाल पटेल, महेश्वर साहू, नरेन्द्र भारती, चंद्रशेखर मालेकर, केशरचंद साहू, जीवन बंधे, जीवन साहू, केशरीलाल साहू, गिरधारी साहू, फतेराम साहू, खोमलाल साहू, अर्जुन साहू, फगूराम साहू, प्रभादास वैष्णव, बरगाही धर्मापुर से सरपंच कोमल टंडन, पुकेश देवांगन, दुष्यंत यादव, रोशन साहू, दीपक यादव, भूपेंद्र, प्रहलाद, संजय, अंजू, भानपुरी से जगजीवन राम, कोमल साहू, अर्जुन साहू, राजीव मितान क्लब डिलापहरी से दीपचंद यादव, कुलेश्वर वर्मा, जितेंद्र यादव, नेमचंद यादव, निर्मल कुमार, लुकेश्वरी वर्मा, सरिता वर्मा, वैपेंद्र वर्मा, रघुनदंन नेताम, राजिम, वैशाली, गायत्री, सावित्री, सुखवारों वर्मा, अमर वर्मा, मैनबाई, रानी, सुशीला, छाया भीमटे, वैशाली खोब्रागढ़े, लीला सिन्हा, मीनाक्षी, आशा, बुधंतीन, भागन बाई, एकादशी पराते, अनिता पराते, सुशीला पराते, उर्मिला यादव, पायल, सिमरन, आरती, वाशु, आशा मानिकपुरी, कुमारी साहू, सिधा कश्यप, मीना हुमने, संगीता प्रजापति, बिरझा साहू, हाजरा बेगम, कुमारी साहू, लता मानिकपुरी, बिमला, मीना हुमने, प्रिया हुमने सहित उपस्थित थे।
प्रशस्ति पत्र व श्रीफल से सम्मान
गौरव यात्रा विधानसभा प्रभारी कुलबीर सिंह छाबड़ा की अगुवाई में पदयात्रा सम्मान कार्यक्रम के बाद पदयात्रा बरगाही से होकर धर्मापुर पहुंची। पदयात्रा के गांव में दाखिल होते ही ग्रामीणों ने तिलक लगाकर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। धर्मापुर के बाद आजादी की गौरव यात्रा बागतराई के लिए रवाना हुई, जहां कांग्रेसजनों द्वारा बागतराई के दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना और वीरांगना अंवती बाई लोधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। बागतराई में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां ग्राम प्रमुख अर्जुन यादव, ब्रजदास मारकंडे, मनोज वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता ठाकुर, मैनबाई मारकंडे, पंचबाई मारकंडे, मितानिन ज्योति मारकंडे का प्रशस्ति पत्र व श्रीफल से सम्मान किया।
गातापार में पटाखों के साथ हुआ स्वागत
गौरव पत्र यात्रा आगे बढते हुए ग्राम गातापार पहुंची, जहां ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर पदयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान गर्मजोशी के साथ गांव का भ्रमण करते हुए भारत माता के जायकारे लगाए। गातापार में खेमचंद मारकंडे, गंगादास मारकंडे, लंबोदर सिंह, गैदू बंधे, दिलीप साहू, ललिता यादव, शैलेंद्र यादव, भुनेश्वर साहू, भुवन वर्मा, लालाराम साहू व राजीव मितान क्लब के सदस्यों को सम्मान किया। इसी तरह ग्राम सुकुलदैहान में पदयात्रा धार्मिक जगहों पर मत्था टेकते हुए आगे बढ़ती रही। कांग्रेस की गौरव यात्रा को देख स्कूली बच्चों ने भी भारत माता की जयकारे लगाकर पदयात्रा का उत्साहवर्धन किया। सुकुलदैहान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं गांव के वरिष्ठजन रामकृष्ण वैष्णव, भोपूदास वैष्णव, उमेंदीराम साहू, सतीश साहू, गोपी देवांगन, दीनदयाल देवांगन, चेतन खरे, अमृत मारकंडे, कार्तिक देवांगन, तुलसी देवांगन का प्रशस्ति पत्र व श्रीफल से सम्मान किया।
Add Rating and Comment