वन अपराध के संबंध में कानूनी जानकारी देने अधिकारी व कर्मचारियों को देंगे प्रशिक्षण
आठ अगस्त को वन चेतना केंद्र में होगा आयोजन।

बिलासपुर। सकरी स्थित वन चेतना केंद्र में बिलासपुर वनमंडल के अधिकारी व कर्मचारियों को वन अपराध के संबंध में कानूनी से जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। आठ अगस्त को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक एसके यादव जानकारी देंगे। इस संबंध में सभी को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
इस प्रशिक्षण की आवश्यकता इसलिए पड़ रही है, क्योंकि वन विभाग के इन कर्मचारियों को घटनाओं के संबंध में किस तरह धारा लगते हैं इसकी तक जानकारी नहीं है। जानकारी के अभाव में मामला भी कमजोर बनता है। जिसके चलते अपराधी अक्सर छूट जाते हैं। ऐसा पहले कई बार हो चुका है। कई अधिकारी व कर्मचारियों को यह तक नहीं मालूम की कौन से वन्य प्राणी किस अनूसूची में हैं।
कार्रवाई के दौरान उन्हें धाराओं की किताबें खंगालनी पड़ती है। हालांकि इसमे उनकी गलती नहीं है, बल्कि वन विभाग खुद इसके लिए जिम्मेदार है। इस तरह के आयोजन पहले नहीं हुए हैं। इसके अलावा बाहर से भी विशेषज्ञों को बुलाया नहीं जाता। जबकि लगातार वन से जुड़े अपराध हो रहे हैं और कार्रवाई भी हो रही हे। पर कानूनी जानकारी नहीं होने से इसका लाभ अपराधियों को मिलता है। प्रशिक्षक सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक यादव इसी की जानकारी देंगे।
इसके बदले में वन विभाग उन्हें शुल्क भी दे रहा है। इस प्रशिक्षण को लेकर वन चेतना केंद्र में तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के दौरान केवल बिलासपुर वनमंडल के चारों रेंज बिलासपुर, कोटा, रतनपुर व बेलगहना के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जब यह प्रशिक्षण ले लेंगे तो वे बचे कर्मचारियों को जानकारी देंगे। इससे सभी को जानकारी मिलेगी। उन्हें कार्रवाई करने में आसानी होगी। अभी भी कई कर्मचारियों को सही जानकारी नहीं है। इस प्रशिक्षण से बहुत ज्यादा तो नहीं, पर कर्मचारियों को कार्रवाई करने में आसानी होगी।
Add Rating and Comment