• 26-04-2024 18:34:48
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

राजनंदगांव

जिले में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा निर्माण की तैयारी जोरों पर

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस महोत्सव में सहभागिता के लिए दी बधाई

पूरब टाइम्स राजनांदगांव । जिले में आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा निर्माण की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर  डोमन सिंह ने मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट के स्टॉफ द्वारा तिरंगा निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस महोत्सव में सहभागिता के लिए बधाई दी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सिलाई मशीन से तिरंगा निर्माण किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय,  इंदिरा देवहारी,  खेमलाल वर्मा, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर  सरस्वती बंजारे,  प्रतिमा ठाकरे, जिला साक्षरता मिशन समन्वयक  रश्मि सिंह, जिला सांख्यिकीय अधिकारी सरोज सिंह, सतीश ब्योहरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.