ईडी पूछताछ मामले को लेकर कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

पूरब टाइम्स गरियाबंद। ईडी द्वारा सोनिया गांधी व राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ से नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को केन्द्र सरकार के विरुद्ध नगर के तिरंगा चौक में प्रदर्शन में किया। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आबिद ढेबर व पार्षद रितिक सिन्हा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया किया केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता का गलत फायदा उठा रही है।
इस दौरान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आबिद ढेबर ने कहा कि केन्द्र सरकार अपनी नाकामी छुपाने सरकारी एजेंसियों का गलत उपयोग कर रही है। विरोध की आवाज दबाने ईडी से कार्यवाही कराई जा रही है। ईडी को बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी नेशनल हेराल्ड मामले में मनगढ़त आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। यंग इंडियन गैर-लाभकारी कंपनी है। उसमें कोई एक रुपये का लाभ नहीं ले सकता। यह कार्रवाई गांधी परिवार की विश्वसनीयता को खत्म करने की साजिश है। इसे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। पार्षद रितिक सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनीया गांधी व राहुल गांधी को ईडी द्वारा जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। लेकिन पूरे देश के कांग्रेस वर्कर उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर निरंजन प्रधान, अवनीश तिवारी, शफीक खान, अहसन मेमन, लोकेश सिन्हा, भोला सिन्हा, पुनीत नेताम, प्रशांत राठौर, यमन ठाकुर, दनेंद्र चौहान, संतोष ध्रुव, यशवंत निर्मलकर, दीपक निषाद, राजू निषाद, चीनू ठकुर, संतोष सिन्हा, चंदन तारक, अरबाज खान, आनिस मेमेन, विनीत देवांगन, आयुष कन्नाौजे, शुभम पांडेय, हनूं खाना, गिरीश रात्रे, अनमोल तिवारी, दीपेश सोनी, गोलू पटेल, भजन मांझी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।
महिला कांग्रेस ने फूंका केंध सरकार का पुतला
भाटापारा। ईडी व मोदी सरकार के विरोध में महिला कांग्रेस भाटापारा ने केंध सरकार का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष गौरी भृगु, ब्लाक अध्यक्ष प्रमिला साहू, सरस्वती साहू, सतरुपा वर्मा, पूर्णिमा श्रीवास, हेमिन, मुंगेसिया, कुमारी साहू, कुमारी जांगड़े, निर्मला कोसले, सतीश अग्रवाल, मुकेश साहू, दीपक निर्मलकर, सतीश डेंगले सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Add Rating and Comment