Total Users- 1,165,793

spot_img

Total Users- 1,165,793

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

सर्दियों में स्किन का रखे विशेष ख्याल,करे ये 4 बदलाव

सर्दियों में हम बाकी दिनों की तुलना में कम पानी पीते हैं। जबकि, शरीर पानी का ज्यादा इस्तेमाल करता है। ऐसे में शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसका सबसे पहला असर स्किन पर नजर आता है और स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में बढ़ती ठंड के साथ ये समस्या और तेजी से बढ़ सकती है जिससे बचने के लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ बदलाव करने की कोशिश करनी चाहिए।

स्किन केयर रूटीन में करें ये 4 बदलाव-

  1. गर्म पानी से चेहरा ना धोएं
    सर्दियों में हम अक्सर गर्म पानी से अपना चेहरा धोते हैं जो कि ड्राई स्किन के लिए एक गलती हो सकती है। दरअसल, गर्म पानी से चेहरा धोना स्किन पोर्स से नमी छीन लेता है और इसे अंदर ड्राई कर देता है। इसलिए सर्दियों में नॉर्मल पानी से अपना चेहरा धोएं।
  2. रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं घी
    घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि चेहरे को अंदर से हील करने के साथ लंबे समय तक मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। साथ ही ये ड्राई स्किन की समस्या जैसे खुजली और जलन को भी कर सकता है। इसलिए, अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको सोने से पहले चेहरे पर घी लगाना चाहिए।
  3. चेहरे पर नारियल तेल लगाएं
    नारियल तेल आपकी स्किन को हेल्दी रखने में काफी कारगर तरीके से फायदेमंद है। दरअसल, नारियल तेल में हेल्दी फैट होने के साथ मॉइस्चराइजिंग गुण होता है। इसके अलावा ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल भी है जो कि स्किन को अंदर से हेल्दी रखता है और ड्राई स्किन की समस्या को कम करता है।
  4. एलोवेरा स्क्रब का इस्तेमाल करें
    एलोवेरा स्क्रब ड्राई स्किन की समस्या को तेजी से कम करने में मदद करता है। ये पहले चेहरे पर जमा डेड सेल्स को सफाया करता है और फिर स्किन पोर्स को अंदर से सांस लेने में मदद करता है। फिर इसमें नमी को लॉक करता है और ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े