Total Users- 1,157,374

spot_img

Total Users- 1,157,374

Sunday, February 8, 2026
spot_img

मूली का पराठा बेलते समय फट जाता है तो न करें ये गलतियां

सर्दियों में अकसर कई तरह की सब्जियों से बने पराठे की खुशबू से भारतीय रसोई महकती रहती है। इस मौसम में लोग ज्यादातर गोभी और मूली के पराठे खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि अकसर कुछ महिलाएं मूली के पराठे बनाते समय अकसर यह शिकायत करती हैं कि पराठा बेलते समय कई बार मूली की स्टफिंग फटकर बाहर निकल आती है या फिर आटा बहुत ज्यादा गीला होकर चकले से चिपकने लगता है।

अगर मूली का पराठा बनाते समय आपको भी यही परेशानी अकसर झेलनी पड़ती है तो अपने आटा गूंथने के तरीके पर जरा ध्यान दें। कहीं आप ये 3 गलतियां तो नहीं कर रहे हैं। महिलाएं अकसर आटा गूंथते समय की गई इन 3 गलतियों की वजह से मूली का पराठा सही तरीके से नहीं बना पाती हैं। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

मूली के पराठे के लिए आटा गूंथते समय ना करें ये 3 गलतियां

मूली का पानी आटे में मिलाना
कई बार लोग पराठे बनाते समय पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए कद्दूकस की हुई मूली का पानी आटा गूंथते समय उसमें ही मिला देते हैं। जिससे आटे में पानी की मात्रा ज्यादा हो जाती है और वो गीला हो जाता है। ज्यादा गीले आटे से पराठा बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मूली का पराठा बनाने के लिए आटा गूंथते समय पानी का खास ख्याल रखें। आटा लगाते समय पानी को धीरे-धीरे आटे में मिलाएं ताकि आपको पानी का सही अंदाजा हो जाए।

पराठे के लिए टाइट आटा गूंथना
कई बार लोग यह सोचकर आटा टाइट गूंथते हैं कि मूली भी पानी छोड़ेगी। लेकिन आपको बता दें, पराठे बनाने का यह तरीका बिल्कुल गलत है। पराठा अच्छे से बेला जाए, इसके लिए आपको पराठे का आटा हल्का गीला गूंथना चाहिए।

आटा गूंथने ही पराठे बेलना शुरू करना
कभी भी आटा गूंथते ही पराठा बनाना शुरू नहीं कर देना चाहिए। गूंथे हुए आटे को 15 मिनट के लिए रेस्ट जरूर करने दें। ऐसा ना करने पर मूली के पराठे भरते बेलते फटने लगते हैं।

More Topics

इसे भी पढ़े