Total Users- 1,166,737

spot_img

Total Users- 1,166,737

Thursday, March 5, 2026
spot_img

नहीं रहेगा इंफेक्शन, नाक छिदवाने के बाद तुरंत अपनाएं ये घरेलू तरीके, डर और दर्द भी होगा कम

लड़कियों के नाक-कान छिदवाने की परंपरा काफी पुरानी हो चुकी है। आजकल लड़कियां शौक में भी नाक-कान छिदवा लेती हैं और ये ट्रेंड में आ चुका है। लेकिन नाक-कान छिदवाने के बाद अगर सही केयर न की जाए, तो इनमें इंफेक्शन का खतरा या पकने का डर रहता है। साथ ही दर्द भी काफी ज्यादा होता है, जो कई बार बर्दाश्त के बाहर भी हो जाता है।

अगर आप नाक छिदवा रही हैं, तो उसकी केयर करने के कुछ घरेलू तरीके जरूर जान लीजिए। इन तरीकों से आपकी नाक में दर्द नहीं होगा और ना ही इंफेक्शन का कोई खतरा होगा। चलिए बताते हैं इन तरीकों के बारे में।

1- ओस की बूंद
बचपन में मैंने जब अपनी नाक छिदवाई थी, तब मेरी नानी मेरी नाक पर सुबह की ओस की बूंद रख देती थी। इससे नाक को ठंडक पहुंचती थी और मेरी नाक पकी भी नहीं। आजकल सर्दियों में नाक छिदवा रही हैं, तो सुबह ओस की बूंद कही भी घास पर आसानी से मिल जाएगी। इस बूंद को उंगली में लेकर लगाएं या फिर कॉटन में लेकर लगाएं।

2- सरसों का तेल
नाक छिदवाने के 2-3 दिन बाद सरसों का तेल लगाना शुरू करें। इससे नाक का छेद बंद नहीं होगा और पपड़ी भी नहीं जमेगी। कई बार नाक पकने पर पस या पपड़ी बन जाती है, सरसों के तेल से ऐसा नहीं होगा और नाक का दर्द भी कम होगा।

3- गर्म पानी
नाक छिदवाने के बाद उसकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखना पड़ता है। वरना वो तुरंत पक सकती है और दर्द भी काफी ज्यादा होगा। इसके लिए आपको गर्म पानी करना है, रुई में पानी लगाकर हल्के हाथों से सिकाई करें। ऐसा करने से नाक साफ होगी और इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।

नाक छिदने के बाद क्या पहनें
नाक छिदवाने के बाद आप चांदी-सोने की तार वाली बाली पहनें या फिर नीम की डंडी पहन लें। नीम की डंडी से पकने का खतरा नहीं होगा और नाक का छेद आसानी से सेट हो जाएगा। बाद में आप इसे अपने हाथ से बदल सकते हैं। नाक छिदवाने के बाद किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाएं और अच्छी जगह से ही पियर्सिंग कराएं।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े