Total Users- 1,157,374

spot_img

Total Users- 1,157,374

Sunday, February 8, 2026
spot_img

जादुई घरेलू DIY मास्क से पाये दमकती त्वचा और मजबूत बाल

स्किन और हेयर्स की देखभाल के लिए हम सभी क्या-क्या नहीं करते हैं। कई तो महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मनपसंदीदा परिणाम नहीं मिलता है। जिसके चलते कई लोग होम रेमेडीज भी ट्राई करते हैं। एक ऐसा ही घरेलू ब्यूटी रेमेडीज है, जो बालों और त्वचा दोनों की समस्याओं को एक साथ दूर करता है। हिबिस्कस पाउडर, नीम पाउडर और दही से बना यह DIY मास्क काफी ट्रेंडी है।

यह स्किन को डिटॉक्सिफाई करता है, ग्लो बढ़ाता है और बालों को मजबूत व शाइनी बनाता है। हिबिस्कस में नेचुरल अमीनो एसिड्स होता है, जो बालों को पोषण देता है, नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैंस जो स्कैल्प और स्किन की गंदगी को हटा देते है। इसके साथ ही दही दोनों को डीप कंडीशन करता है। बता दें कि, यह मास्क एक्ने, डैड्रफ, फ्रीजी हेयर, डल स्किन या हेयरफॉल जैसी समस्याओं को लिए बेस्ट है।

जरुरी सामग्री

  • हिबिस्कस पाउडर
  • नीम पाउडर
  • दही
  • थोड़ा सा गुलाबजल
  • थोड़ा सा एलोवेरा (वैकल्पिक हेयर के लिए) कैसे बनाएं यह मल्टी यूज मास्क
  • सबसे पहले आप बाउल में हिबिस्कस पाउडर और नीम मिलाएं।
  • अब आप इसमें दही और डालें, इसे अच्छे से मिला लें। जिससे एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट बन जाएं।
  • स्किन के लिए- इसे पतला करने के लिए गुलाबजल मिला सकते हैं।
  • हेयर के लिए – दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं जिससे कंडीशनिंग बढ़ सके।

स्किन पर लगाने का तरीका
सबसे पहले चेहरे धो लें। इसके बाद इसमें 10-12 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा को धो सकते हैं। यह आपकी त्वचा को साफ, शांत और चमकदार बनाता है।

बालों पर कैसे लगाएं
इसको स्कैल्प और पूरे बालों पर जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं, हेयर मास्क को 20-25 मिनट पर लगाएं। फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे हेयर फॉल कम होता है और डैंड्रफ कंट्रोल होता है और बाल सॉफ्ट भी होते हैं।

मिलते हैं गजब के फायदे

  • स्किन क लिए- नीम एक्ने और बैक्टीरिया को दूर करता है, हिबिस्कस स्किन को टाइट और चमकदार बनाता है। दही का यूज चेहरे को ब्राइटनिंग और सूदिंग देता है।
  • बालों के लिए- हिबिस्कस बालों को मजबूत, घना और शाइनी बनाती है। नीम डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन को रोकता है और दही बालों की डीप कंडीशन करता है।

More Topics

इसे भी पढ़े