Total Users- 1,157,318

spot_img

Total Users- 1,157,318

Sunday, February 8, 2026
spot_img

क्या आप कंडीशनर के चक्कर में खो रहे है बालों की वॉल्यूम, ना करें बड़ी भूल

शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना अब हर हेयर-केयर रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कंडीशनर को गलत तरीके से इस्तेमाल करने से बालों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है?

खासतौर पर जब कंडीशनर को सीधे स्कैल्प यानी बालों की जड़ों पर लगाया जाता है। कई लोग यह मानते हैं कि इससे बाल ज्यादा मुलायम, चमकदार और मजबूत बनेंगे, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट हो सकती है।
इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कंडीशनर का सही इस्तेमाल क्या है और स्कैल्प पर लगाने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।
स्कैल्प जल्दी ऑयली हो जाती है: कंडीशनर में मौजूद सिलिकॉन और तेल स्कैल्प पर जम जाते हैं जिससे बाल जल्दी चिपचिपे लगते हैं, वॉल्यूम खत्म हो जाता है और बार-बार बाल धोने की जरूरत पड़ती है।
बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं: स्कैल्प पर कंडीशनर लगाने से हेयर फॉलिकल्स बंद हो सकते हैं। इसका असर बालों की ग्रोथ पर पड़ता है और बाल जड़ों से कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
डैंड्रफ और प्रोडक्ट बिल्डअप: कंडीशनर का अवशेष पसीने और डेड स्किन के साथ मिलकर डैंड्रफ जैसी परत बना देता है, साथ ही स्कैल्प में खुजली और जलन पैदा करता है।
स्कैल्प में खुजली और इरिटेशन: कई कंडीशनर में खुशबू और केमिकल्स होते हैं। स्कैल्प पर लगाने से खुजली, लालपन और एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है।
हेयर फॉल बढ़ सकता है: लगातार स्कैल्प पर कंडीशनर लगाने से स्कैल्प सांस नहीं ले पाती जिससे बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और हेयर फॉल बढ़ सकता है।

कंडीशनर लगाने का सही तरीका
कंडीशनर सिर्फ बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं।
स्कैल्प से कम से कम 2-3 इंच दूर रखें।
ऑयली बालों के लिए लाइटवेट कंडीशनर चुनें।
अच्छी तरह से रिंस करना ना भूलें।
हेयर केयर टिप: कंडीशनर बालों के लिए फायदेमंद है, लेकिन तभी जब सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए।
याद रखें– कंडीशनर बालों के लिए है, स्कैल्प के लिए नहीं। इसके अलावा यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है, अपने हेयर केयर रूटीन में बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

More Topics

इसे भी पढ़े