Total Users- 1,165,787

spot_img

Total Users- 1,165,787

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

रेस्टोरेंट स्टाइल हेल्दी और टेस्टी सोया मंचूरियन अब घर पर बनाएं

अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लेना चाहते हैं, तो सोया मंचूरियन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. यह सिर्फ टेस्टी ही नहीं, बल्कि हेल्दी भी है, क्योंकि इसमें प्रोटीन से भरपूर सोया का इस्तेमाल होता है. चाहे शाम की चाय के साथ स्नैक के रूप में हो या पार्टी के लिए स्टार्टर, सोया मंचूरियन हर मौके के लिए बेस्ट है. कैसे आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल सोया मंचूरियन तैयार कर सकते हैं|

सोया मंचूरियन बनाने के लिए किन किन चीजों की जरुरत होगी?
सोया चंक्स – 2 कप अदरक लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच मिर्च पेस्ट – 1 चम्मच सोया सॉस – 2 चम्मच नमक – 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच मैदा – 1/4 कप कॉर्न फ्लोर – 1/4 कप तेल – तलने के लिए सॉस के लिए: तेल – 2 चम्मच अदरक – 1 इंच, कटा हुआ प्याज – 1/2, बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च – 1/2, क्यूब्स में कटी हुई सोया सॉस – 2 चम्मच विनेगर – 2 चम्मच टमाटर सॉस – 2 चम्मच मिर्च पेस्ट – 1/2 चम्मच नमक – 1/2 चम्मच कॉर्न फ्लोर का स्लरी – 1/4 कप हरी प्याज
– सजावट के लिए सोया मंचूरियन कैसे बनाएं?
सोया मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले पानी में नमक डालकर उबालें और उसमें सोया चंक्स डालकर पकाएं. पकने के बाद पानी निचोड़कर सोया चंक्स अलग रख दें. अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, मिर्च पेस्ट, सोया सॉस, मसाले, मैदा और कॉर्नफ्लोर मिलाएं और तेल में सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें अदरक और प्याज भूनें.

फिर शिमला मिर्च डालकर हल्का क्रंची होने तक भूनें. अब सोया सॉस, विनेगर, टमाटर सॉस और मसाले डालें और सॉस गाढ़ा होने तक पकाएं. इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर गाढ़ा करें और तले हुए सोया चंक्स मिलाएं. ऊपर से हरी प्याज डालकर गरमा-गरम सोया मंचूरियन परोसें और एन्जॉय करें|

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े