Total Users- 1,163,934

spot_img

Total Users- 1,163,934

Saturday, February 28, 2026
spot_img

न्यूट्रिशनिस्ट से जानें 90% लोग नहीं जानते पालक का जूस पीने से क्या होता है?

सर्दियों के मौसम में पालक बाजार में खूब आने लगती है और लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं। लोग पालक की दाल, सब्जी या फिर पराठा बनाकर खाते हैं, तो वही कुछ लोग इसका जूस भी पीते हैं। पालक में विटामिन A, C, K, फोलेट, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे जरूरी तत्व होते हैं। पालक का जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आपने सोचा है कि लगातार 15 दिनों तक पालक का जूस पीने से क्या होता है।

शरीर के लिए फायदेमंद
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, पालक शरीर को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं और जरूरी तत्वों की कमी पूरी करते हैं। इस हरी पत्तेदार सब्जी का जूस अगर आप 15 दिनों तक लगातार पीते हैं, तो शरीर को कई फायदे मिलेंगे, जिनके बारे में 90% लोग नहीं जानते हैं।

1– पालक में विटामिन्स होते हैं और कई खनिज भी पाए जाते हैं। इससे इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। सर्दियों में पालक का जूस लगातार पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और खांसी-जुकाम नहीं होगा। दिल्ली के प्रदूषण का प्रभाव कम करने के लिए भी पालक का जूस पी सकते हैं।

2- पालक का जूस रोजाना पीने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। जिन लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है या फिर नजर कमजोर है, उन्हें पालक का जूस पीना चाहिए। पालक के जूस में ल्यूटिन होता है, जो आंखों को सेहतमंद बनाता है।

3- अगर आप वजन कम करने के लिए वेट लॉस डायट फॉलो कर रहे हैं, तो पालक का जूस पिएं। इसमें मौजूद फायबर, थायलाकोइड्स मोटापा कम करने में हेल्प करते हैं। साथ ही ये पेट को लंबे समय तक भरते हैं।

4- अगर आपका पेट साफ नहीं होता, तो भी पालक का जूस आपको फायदा करेगा। ये शरीर में जमा गंदगी बाहर निकालता है और उसे डिटॉक्स करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से जुड़ी समस्या नहीं होती।

5- जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है या खून की कमी रहती है, उन्हें भी पालक का जूस पीना चाहिए। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होगी और हीमोग्लोबिन भी मेंटेन रहेगा।

जूस कैसे बनाएं– पालक को साफ कर लें और इसकी पत्तियां निकाल लें। फिर मिक्सी में पालक की पत्तियां, नींबू का रस, चुटकी भर नमक, पुदीने की पत्तियां डालकर पीस लें। बस पालक का जूस बन जाएगा, इसे सुबह या शाम में पी लें।

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए– जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या है, उन्हें पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। कोई दवाई ले रहे हैं, तो बिना डॉक्टर से पूछें पालक का जूस न पिएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

More Topics

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास...

इसे भी पढ़े