Total Users- 1,177,067

spot_img

Total Users- 1,177,067

Friday, March 20, 2026
spot_img

गट हेल्थ के लिए महंगे प्रोबायोटिक्स नहीं बल्कि अपनाएं ये 3 आसान घरेलू नुस्खे

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। जिस कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खराब खानपान की वजह से पेट को ज्यादा नुकसान हो रहा है। ऐसे में अधिकतर लोग गैस, पेट की तकलीफ या कब्ज जैसी दिक्कतों से परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारा पेट यानी की गट ही हमारी पूरी सेहत की जड़ है।

अगर आपका पेट ठीक है, तो इम्यूनिटी, दिमाग और मूड सब सही रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट को हेल्दी रखने के लिए आपको किसी महंगे प्रोबायोटिक की जरूरत नहीं है, बस आपको कुछ सादे और सस्ते फर्मेंटेड फूड्स ही काफी हैं। जो 10 रुपए से कम में आपका पेट फिट रख सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको तीन आसान फर्मेंटेड फूड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

फर्मेंटेड राइस कांजी
यह एक सस्ती, देसी और असरदार रेसिपी है। जोकि पेट की सफाई तो करती है, साथ ही यह डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है। फर्मेंटेड राइस कांजी बनाने के लिए दो चम्मच पके हुए चावल और दो चम्मच दही को एक गिलास पानी में मिलाना होगा। इसको रातभर ढककर रख दें, जिससे कि यह फर्मेंट हो जाए। अब सुबह इसको अच्छे से मसलें या फिर ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसमें नमक डालें और चाहें तो बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज डाल सकती हैं। अब इसको डाइट में शामिल करें, इसमें मौजूद नेचुरल बैक्टीरिया आंतों की लाइनिंग को हील करते हैं और डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं।

फर्मेंटेड रागी कांजी
वहीं रागी अपने आप में एक सुपरफूड है। जब इसको फर्मेंट किया जाता है, तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। रागी कांजी बनाने के लिए आपको 4 चम्मच रागी आटे में आधा कप पानी मिलाकर पतला सा घोल तैयार कर लें। फिर एक पैन में दो कप पानी उबालें और धीरे-धीरे रागी घोल डालते हुए चलाते रहें। अब करीब 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसको कांच या मिट्टी के बर्तन में डालें। इसको रात भर ढककर रखें। सुबह इसमें थोड़ा सा नमक, मट्ठा, हरी मिर्च और प्याज डालकर पिएं। इसमें मौजूद आयरन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स हड्डियों और पेट दोनों के लिए फायदेमंद है।

दही या ग्रीक योगर्ट
बता दें कि अगर आप जल्दी में हैं, तो यह सबसे आसान तरीका है। लंच के बाद एक कटोरी दही खाएं। अगर आ ग्रीक योगर्ट लेते हैं, तो इसमें 12 ग्राम तक प्रोटीन भी मिलता है, यह शरीर को एनर्जी देता है और पाचन को आसान बनाता है।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े