Total Users- 1,171,630

spot_img

Total Users- 1,171,630

Sunday, March 15, 2026
spot_img

दिल्ली की इन जगहों की खूबसूरती, वीकेंड में जरूर बिताएं समय

बारिश न केवल मौसम को बदलती है बल्कि चारों तरफ एक खूबसूरत नजारा भी बनाती है। जब बारिश की बूंदें धरती पर गिरती हैं, तो इससे वातावरण में ठंडक और ताजगी का एहसास होता है। बारिश के दौरान आसमान में उमड़ते बादल, हवा में ताजगी और गीली मिट्टी की महक एक अनोखा एहसास देती है। बच्चे सड़कों और गलियों में बारिश में भीगते और खेलते नजर आते हैं। पानी में कूदते और छोटी-छोटी नाव चलाते हैं।

इसके साथ ही इस मौसम में ज्यादातर लोग घूमने भी जाते हैं। बारिश के बाद कई जगहों की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। जहां आपके मन और आत्मा को शांति मिल सकती है। अगर आपको भी प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना पसंद है, तो आप अपने पार्टनर, दोस्त या परिवार के साथ बारिश के मौसम में दिल्ली की इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।


हुमायूं का मकबरा – ऐतिहासिक इमारत हुमायूं का मकबरा मुगल वास्तुकला से प्रेरित एक मकबरा स्मारक है। यह नई दिल्ली में दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित है आप अपने पार्टनर के साथ यहां जा सकते हैं। यहां आपको शांति के कुछ पल बिताने का मौका मिल सकता है।


सुंदर नर्सरी – सुंदर नर्सरी को अजीम बाग या बाग-ए-अजीम के नाम से भी जाना जाता था। यह हुमायूं के मकबरे के पास स्थित है। इस पार्क में एक बड़ी झील और फव्वारे हैं। यहां प्रवेश के लिए उम्र के हिसाब से टिकट लगते हैं। यहां आपको तरह-तरह के फूल, पक्षी और तितलियां देखने को मिलेंगी। बारिश के बाद यहां की प्रकृति का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। आप अपने पार्टनर या परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।


लोधी गार्डन – दिल्ली में स्थित लोधी गार्डन घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां घूमने जा रहे हैं। बारिश के मौसम के बाद यहां का माहौल बेहद खूबसूरत और सुनहरा लगता है। बारिश के बाद आपको फूलों की खुशबू के साथ-साथ गीली घास और प्रकृति के मनमोहक नजारे में समय बिताने का मौका मिलेगा।

More Topics

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग

-संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सर्वेक्षण...

इसे भी पढ़े