Total Users- 1,177,022

spot_img

Total Users- 1,177,022

Friday, March 20, 2026
spot_img

स्नोफाल का अद्भुत नज़ारा,इन हिल स्टेशनों पर जम गई है बर्फ, ठंड के मौसम में करें इंजॉय

कई जगहों पर बर्फबारी हो चुकी है। वहीं कई हिल स्टेशनों पर क्रिसमस यानी की 25 दिसंबर के आसपास स्नोफॉल होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हिमाचल प्रदेश की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप बर्फबारी देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।
इन जगहों पर हो चुकी है बर्फबारी

मनाली
इन दिनों आपको हिमाचल के मनाली में भी बर्फबारी देखने का मौका मिल जाएगा। जो भी लोग क्रिसमस के मौके पर घूमने जाना चाहते हैं, वह लाइव स्नोफॉल का मजा उठा सकते हैं। मनाली में बर्फबारी को लेकर एक ओर लोकल लोग काफी खुश हैं और वहां पर सैलानियों की संख्या बढऩे लगी है। अगर आप अभी भी मनाली जाते हैं, तो आप वहां पर बर्फबारी का नजारा देख सकते हैं।

खजियार
आकर्षक परिदृश्य और आभा के लिए फेमस खजियार बर्फबारी देखने के शौकीन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है। इसको भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यह हिल स्टेशन शानदार पहाड़ों और हरे-भरे जंगलों से घिरा है। सर्दियों में मौसम में यह जगह बेहद हसीन लगती है।

नारकंडा
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए आप नारकुंडा भी आ सकते हैं। यह हिमाचल के सबसे अच्छे स्कीइंग स्थलों में से एक है। शिमला शहर से करीब 60 किमी दूर स्थित यह जगह आपको ढेर सारे यादगार एक्सपीरियंस दे सकता है। आप बर्फबारी देखने के अलावा स्नो एक्टिविटी और सफेद बर्फ की चादरों से ढके परिदृश्य के बीच अन्य एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं।

रोहतांग ला
जब भी हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने की बात होती है, तो सबसे पहले रोहतांग ला का नाम सामने आता है। लाशों के मैदान के रूप में फेमस यह जगह स्लेज घाटियों, गर्म पानी के झरनों और स्की क्षेत्रों से भरा है। यह एडवेंचर प्रेमियों के लिए पसंदीदा जगह है। अगर आप भी हिमाचल के रोहतांग ला आने का प्लान कर रहे हैं, तो ताजा अनुभव के लिए आपको छोटे शहर वशिष्ठ और हडिंबा मंदिर जरूर घूमने जाना चाहिए।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े