Total Users- 1,135,889

spot_img

Total Users- 1,135,889

Friday, December 5, 2025
spot_img

सर्दियों में बर्फ और ठंड का आनंद लेने के लिए भारत की इन 5 जगहों पर जरुर घूमे

विंटर सीजन में ट्रिप पर जाने का एक अलग ही मजा होता है। भारत में सर्दियों की यात्रा जादुई से कम नहीं होती है। अगर आप सर्दियों में बर्फ और ठंड का मजा लेना चाहते हैं, तो इन नई जगहों की खोज जरुर करें। यह लेख आपके लिए है। भारत एक ऐसा देश है जहां हर एक मौसम की एक अलग कहानी होती है। विंटर में यात्राएं भी कमाल की होती है।

इस मौसम में आप भारत कई राज्यों में प्राकृतिक सुंदरता, बर्फीले नजारों और सांस्कृतिक रंगों से यात्रियों को खास अनुभव देगा। हिल स्टेशन से लेकर गोवा की बीच पार्टी एक शानदार अनुभव आपको प्रदान करेगी। अगर आप भी विंटर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की इन 5 जगहों पर जरुर जाएं।

हिमाचल प्रदेश
विंटर डेज में हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती हैं। सर्दियों की छुट्टियों को शानदार बनाने के लिए आप मनाली, शिमला, कसोल और धर्मशाला जैसे स्थानों पर जरुर जाएं। यहां पर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे स्कीइंग और ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं।

राजस्थान
राजस्थान रंग, रॉयल्टी और रेगिस्तान की गर्माहट के लिए जाना जाता है। जब पूरे भारत में जोरदार ठंड पड़ने लगती हैं, तो इस मौसम में राजस्थान घूमना सबसे बेहतरीन होता है। सर्दियों में आप जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर और जोधपुर में किलों, हवेलियों और रेगिस्तानी सफारी का आनंद ले सकते हैं।

उत्तराखंड
प्रकृति और अध्यात्म के लिए उत्तराखंड जाना जाता है। विंटर में ऋषिकेश, औली और नैनीताल जैसे स्थान सर्दियों में बर्फिली वादियों और आध्यात्मिक शांति के लिए बेहद खास है। औली में आप स्कीइंग और ट्रेकिंग का शानदार एक्सपीरियंस ले सकते हैं। प्राकृतिक सुंदर नजारे आपका मन मोह लेंगे।

गोवा
विंटर पार्टी के लिए गोवा के हॉट डेस्टिनेशन में आता है। सर्दियों में गोवा का मौसम काफी सुखद और मजेदार होता है। गोवा में दिसंबर के समय सनबर्न फेस्टिवल, बीच पार्टियां और वाटर स्पोर्ट्स इसे विंटर वेकेशन का बेस्ट स्पॉट बना देता है। समुद्र तट पर सनसेट का शानदार नजारा देख सकते हैं।

सिक्किम
अगर आप सर्दियों में शांति और सौंदर्य के नजारे देखना चाहते हैं, तो गंगटोक और लाचुंग जैसे स्थान बर्फीली चोटियों व शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। यहां के सुंदर मठ और झीले देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

More Topics

संसद का शीतकालीन सत्र, दिन 4: दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ विपक्ष आज करेगा प्रदर्शन

नई दिल्ली, 4 दिसंबर 2025।राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बिगड़...

बांग्लादेश में 4.1 तीव्रता का भूकंप, ढाका सहित कई क्षेत्रों में हल्के झटके

बांग्लादेश में बृहस्पतिवार तड़के 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज...

इसे भी पढ़े