Total Users- 1,170,506

spot_img

Total Users- 1,170,506

Friday, March 13, 2026
spot_img

दक्षिण भारत के इन नेशनल पार्क की सफारी जरुर करें, रोमांच से भरपूर होगा अनुभव

भारत में कुछ सबसे विविध और लुभावने वाले वन्यजीव अभयारण्य और नेशनल पार्क हैं, जो इसे जंगल सफारी के शौकीनों के लिए स्वर्ग बनाते हैं। ऐसे ही साउथ में मौजूद है नेशनल पार्क, जहां के घने जंगलों और हरी-भरी हरियाली मौजूद है। अगर आप भी साउथ के सस्ते नेशनल पार्क की सफारी करना चाहते हैं, तो आप यहां जरुर जाएं।

दक्षिण भारत के फेमस नेशनल पार्क
बांदीपुर नेशनल पार्क (कर्नाटक)- हरियाली और जंगल सफारी करने मजा अलग ही होता है। जीप में बैठकर आपको करीब से वन्यजीवों को देखने का मौका मिलेगा। इस पार्क की एंट्री फीस प्रति व्यक्ति 350 रुपये है। अगर जीप सफारी करते हैं, तो 3000 रुपये देने होंगे। इसके अतिरिक्त आप शेयरिंग बस में सफर करते हैं, तो प्रति व्यक्ति 100 रुपये लगते हैं।

पेरियार नेशनल पार्क (केरल)
इस नेशनल पार्क में झील मौजूद है, जहां आप बोट का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि, यह जगहकेरल के इडुक्की और पथनमथिट्टा जिले में स्थित है। पेरियार नेशनल पार्क की एंट्री फीस- प्रति व्यक्ति 155 रुपये है। नेशनल पार्क में जाने का समय सुबह 7 बजे से 10:00 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। वही, सफारी शुल्क- प्रति व्यक्ति लगभग 150 से 200 रुपये तक है।

मुदुमलाई नेशनल पार्क (तमिलनाडु)
साउथ के फेमस नेशनल पार्क में से एक है मुदुमलाई नेशनल पार्क। यहां पर हाथियों की बड़ी आबादी आपको देखने को मिलेगी। इस जगह पर बच्चों को जरुर ले जाएं। आपको बता दें कि, यहां ग्रुप जीप सफारी होती है, जिसकी कीमत कमी के हिसाब से तय की जाती है। इसका किराया 5000 से 5500 रुपये है।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े