Total Users- 1,170,384

spot_img

Total Users- 1,170,384

Friday, March 13, 2026
spot_img

जानिए उम्र के हिसाब से नींद की सही मात्रा, स्वास्थ्य पर पड़ता है सीधा प्रभाव

हम अक्सर सुनते हैं कि एक व्यक्ति को हर रात 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन क्या ये नियम सभी के लिए सही है? विशेषज्ञों के अनुसार, नींद की सही मात्रा व्यक्ति की उम्र, जीवनशैली और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करती है। हाल के अध्ययन बताते हैं कि नींद की आवश्यकता हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है, और यह स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल सकती है।

क्या कहती हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों, किशोरों और वयस्कों की नींद की आवश्यकता में बड़ा अंतर होता है। उदाहरण के लिए, बच्चों को 9-12 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है, जबकि किशोरों को 8-10 घंटे तक की नींद की जरूरत होती है। वयस्कों को 7-9 घंटे की नींद लेनी चाहिए, जबकि बुजुर्गों की नींद की जरूरत कुछ कम हो सकती है।

ये योगासन उम्र के हिसाब से नींद की सही मात्रा

नवजात (0-3 महीने): 14-17 घंटे, शिशु (4-11 महीने): 12-15 घंटे किशोर (14-17 साल): 8-10 घंटे, वयस्क (18-64 साल): 7-9 घंटे बुजुर्ग (65 साल और उससे ऊपर): 7-8 घंटे नींद की गुणवत्ता भी है महत्वपूर्ण विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ नींद की मात्रा ही नहीं, नींद की गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यदि आप 8 घंटे की नींद ले रहे हैं, लेकिन यह नींद गहरी और आरामदायक नहीं है, तो उसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

नींद का असर स्वास्थ्य पर

नींद की कमी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इससे तनाव, चिंता, हृदय रोग, और मोटापे जैसे समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा, अगर नींद की गुणवत्ता सही नहीं है तो यह आपकी उत्पादकता और कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकती है।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े