Total Users- 1,170,555

spot_img

Total Users- 1,170,555

Friday, March 13, 2026
spot_img

गोवा का प्रसिद्ध और प्राचीन शिव मंदिर 50 साल से ज्यादा पुराना है

देश का यह एक छोटा सा राज्य है, लेकिन यहां के खूबसूरत और मनमोहक बीचेज पूरी दुनिया में फेमस हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि गोवा अपने खूबसूरत समुद्र तटों और नाइटलाइफ के लिए दुनियाभर में फेमस है। लेकिन गोवा सिर्फ अपनी खूबसूरती और मनमोहक बीचेज की वजह से नहीं बल्कि चर्चों के अलावा प्राचीन और प्रसिद्धि मंदिर के लिए भी जाना जाता है। यहां पर घूमना कई लोगों का सपना होता है।

बता दें कि गोवा में स्थित मंगेशी शिव मंदिर राज्य के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में दर्शन के लिए जाना कई लोगों का सपना होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गोवा में स्थित मंगेशी शिव मंदिर के इतिहास, पौराणिक कथा, रोचक तथ्य और आसपास में स्थिति घूमने वाली शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मंगेशी शिव मंदिर
गोवा के पोंडा जिले में प्रियोल गांव में भगवान शिव को समर्पित मंगेशी मंदिर है। यह गोवा की राजधानी पणजी से करीब 21 किमी और मडगांव से करीब 26 किमी दूर स्थित है। इस मंदिर के आसपास के क्षेत्र को मंगेशी के नाम से जाना जाता है।

मंगेशी शिव मंदिर का इतिहास
मंगेशी शिव मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। बताया जाता है कि इस मंदिर का इतिहास करीब 450 साल से भी ज्यादा पुराना है। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि मंगेशी मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में हुआ था। वहीं अन्य लोगों का मानना है कि स्थानीय मराठा शासक के दान से इस भव्य मंदिर का निर्माण हुआ था। इस मंदिर से जुड़ी कई पौराणिक कहानियां भी प्रचलित हैं। वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर इस शिव मंदिर में भक्त पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं।

पौराणिक कथा
मंगेशी शिव मंदिर की पौराणिक कथा के मुताबिक एक बार यहां देवी पार्वती के सामने भगवान शिव अचानक से बाघ के रूप में प्रकट हुए थे, तब मां पार्वती के मुंह से रक्षाम् गिरीश शब्द निकला था। इसके बाद से भगवान शिव इस स्थान पर मंगिरीश के नाम से पूजे जाने लगे। वहीं एक अन्य पौराणिक मान्यता के मुताबिक इस शहर की रचना भगवान परशुराम ने की थी।

मंदिर की वास्तुकला
भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर की वास्तुकला भी लोगों को खूब आकर्षित करती है। इस मंदिर की वास्तुकला में हिंदू, मुस्लिम और ईसाई का भी मिश्रण देखने को मिलता है। मंगेशी मंदिर की सबसे अनोखी चीज यहां पर स्थित सात मंजिला अष्टकोणीय दीप स्तंभ है। यह दीप स्तंभ को पूरे गोवा शहर का सबसे ऊंचा स्तंभ माना जाता है। बाया जाता है कि मंदिर परिवार में एक सभागृह भी है, जहां पर एक साल 500 से ज्यादा लोग खड़े हो सकते हैं। मंगेशी मंदिर में कई गुंबद और झरोखे भी मौजूद हैं।

घूमने की अन्य जगहें
मंगेशी शिव मंदिर के आसपास कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। इस मंदिर से करीब 36 किमी दूर बागा बीच, करीब 29 किमी दूर कोल्वा बीच और 39 किमी दूर अंजुना बीच को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन फेमस बीचेज से आप सनसेट और सनराइज के लुभावने दृश्यों को देख सकते हैं।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े