Total Users- 1,170,506

spot_img

Total Users- 1,170,506

Friday, March 13, 2026
spot_img

केदारनाथ के कपाट 2 मई से खुलेंगे, जानें कैसे और कब करें बुकिंग

शिव भक्त अपने आराध्य देवों के देव महादेव से मिलने के लिए सदैव उत्सुक रहते हैं। केदारनाथ यात्रा को लेकर भी श्रद्धालू काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। हर साल अप्रैल के अंत या फिर मई की शुरुआत में मंदिर के कपाट खुलते हैं और लाखों भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। केदारनाथ सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है। केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों और चारधाम में से एक है। रुद्रप्रयाग जिले में 11,968 फीट की ऊंचाई पर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए 24 किलोंमीटर की कठिन यात्रा करनी पड़ती है। इस चढ़ाई को पूरा करने के लिए 3 से 5 दिन लग जाते हैं। कुछ लोग पैदल यात्रा करते हैं, तो कुछ पोनी/पालकी या फिर हैलीकॉप्टर से यात्रा पूरी करते हैं। अगर आप हैलीकॉप्टर से यात्रा करना चाहते,तो आपको पहले बुकिंग करनी होगी। आइए आपको बताते हैं कब, कैसे बुकिंग होगी और कितना किराया लगेगा।

कब से केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं?
सर्दियों के दौरान 6 महीने तक केदारनाथ के कपाट बंद रहे थे। अब 2 मई 2025 से केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुल जाएंगे।
हैलीकॉप्टर की बुकिंग कब शुरु होगी?
आपको बता दें कि, 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से श्री केदारनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहिब के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग शुरु कर दी है।

कहां से बुकिंग करें
केदारनाथ यात्रा के लिए हैलीकॉप्टर बुकिंग आप IRCTC हेली यात्रा वेबसाइट की जा सकती है।
कितना होगा किराया?

केदारनाथ हेली सेवा के किराये में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब सिरसी से केदारनाथ तक का किराय 6060 रुपये, फटा से केदारनाथ तक का किराया 6062 रुपये और गुप्तकाशी से केदारनाथ तक का किराया 8532 रुपये हो सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है। इसके बाद ही आप हैलीकॉप्टर की बुकिंग कर सकते हैं, जब अपने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया हो।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े