Total Users- 1,170,475

spot_img

Total Users- 1,170,475

Friday, March 13, 2026
spot_img

ऋषि पराशर के नाम पर है हिमाचल का खूबसूरत पराशर झील

हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में हर रोज हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। इन जगहों की खूबसूरती देखकर लोग अभिभूत हो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली, स्पीति वैली, शिमला और डलहौजी के बारे में तो हर कोई जानता है। लेकिन वहीं इस राज्य में कुछ ऐसी झील भी हैं, जो उसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। हिमाचल की हसीन वादियों में स्थिति पराशर झील भी बहुत शानदार है। इसकी खूबसूरती देखकर आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।
पराशर झील- बता दें कि पराशर झील ऋषि पराशर के नाम पर है। यह झील समुद्र तल से करीब 2 हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। इस झील के किनारे पर ऋषि पराशर का प्राचीन मंदिर भी मौजूद है। पराशर झील के चारों ओर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ मौजूद हैं और सर्दियों के मौसम में इस झील की ऊंचाई चरम पर होती है। वहीं गर्मियों में भी यहां पर लोग ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

दिल्ली से मंडी ऐसे पहुंचें
दिल्ली से पराशर झील जाने के लिए आप सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पहुंचे। आप दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से हिमाचल रोडवेज बस से मंडी पहुंच सकते हैं। अगर आप दिल्ली से शाम या रात में हिमाचल के लिए बस पकड़ते हैं, तो आप सुबह-सुबह मंडी पहुंच सकते हैं। मंडी पहुंचने के बाद वहां पर स्टें करें और कुछ बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। फिर अगले दिन मंडी से पराशर झील के लिए निकल जाएं।

मंडी में घूमने की जगहें
अगर आप मंडी में रुकते हैं, तो आप शानदार और हसीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। मंडी को कई लोग ‘छोटा काशी’ के नाम से भी जानते हैं। क्योंकि यहां पर कई फेमस और प्राचीन मंदिर हैं। मंडी में आप भूतनाथ मंदिर, रिवालसर झील, त्रिलोकी नाथ मंदिर और सुंदरनगर झील जैसी खूबसूरत जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप कैंपिंग, हाईकिंग और ट्रैकिंग जैसी शानदार एक्टिविटी कर सकते हैं।

ऐसे पहुंचे पराशर झील
बता दें कि मंडी से पराशर झील पहुंचना बहुत आसान है। मंडी से पराशर झील पहुंचने के लिए आप हिमाचल रोडवेज बस, कैब बुक करके और तीसरा बाइक रेंट पर लेकर जा सकते हैं। अगर आप बस से जाना चाहते हैं कि मंडी बस स्टैंड से बस पराशर झील के लिए सुबह 8 बजे से चलती हैं, जोकि शाम को 4 बजे वापस आती है। बस का किराया 120-150 रुपए के आसपास है। वहीं कैब से जाने पर आपको 2000-3000 रुपए के बीच किराया लगेगा। वहीं अगर आप बाइक रेंट पर लेकर जाते हैं, तो 500-700 रुपए के बीच किराया आ सकता है।

पराशर झील के बीच में स्थित शानदार जगहें
मंडी से पराशर झील की दूरी करीब 50 किमी है। इस बीच में तमाम शानदार और बेहतरीन जगहें मौजूद हैं। जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस सफर में आप कई हसीन और लुभावने दृश्यों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। मंडी और पराशर झील के बीच में आप आईआईटी मंडी, संदोया गांव, सघली गांव, खलियार गांव से लेकर बिजनी और बाघी गांव को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं आप रास्ते में इन जगहों पर रुककर चाय का स्वाद लेते हुए हिमाचल पर्वत की खूबसूरती को पास से देख सकते हैं।

इन बातों का रखें खास ख्याल
सफर के लिए आप फास्ट फूड पैक कर सकते हैं। क्योंकि आपको झील के पास बहुत कम दुकानें मिलेंगी।
मंडी से पराशर झील घूमने जाने के लिए गर्मी या ठंडी में प्लान बनाएं।
आप पराशर झील के लिए सुबह-सुबह निकल सकते हैं। जिससे कि अंधेरा होने से पहले वापस आ सकें।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े