Total Users- 1,177,066

spot_img

Total Users- 1,177,066

Friday, March 20, 2026
spot_img

Microsoft का नया AI रीजनिंग मॉडल: OpenAI को मिलेगी कड़ी टक्कर

Amazon के बाद अब Microsoft भी अपना इन-हाउस AI रीजनिंग मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। यह मॉडल OpenAI के ChatGPT को टक्कर देगा और कंपनी इसे अन्य डेवलपर्स को बेचने की भी योजना बना रही है। AI रीजनिंग मॉडल को जटिल समस्याओं को हल करने और अलग-अलग तरीकों से ‘थिंकिंग’ करने के लिए डिजाइन किया जाता है।

Microsoft की OpenAI पर निर्भरता हो रही कम

माइक्रोसॉफ्ट ने OpenAI में भारी निवेश किया है और उनकी साझेदारी के कारण ही माइक्रोसॉफ्ट, गूगल जैसी कंपनियों को AI की रेस में पीछे छोड़ने में सफल रहा। लेकिन अब कंपनी OpenAI पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने अपने Copilot में OpenAI के विकल्प के तौर पर xAI, Meta और DeepSeek के मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। दिसंबर 2024 में खबर आई थी कि कंपनी अपनी लागत को कम करने और Microsoft 365 Copilot में विविधता लाने के लिए अन्य AI मॉडल्स पर काम कर रही है।

इस साल लॉन्च हो सकता है नया AI मॉडल

माइक्रोसॉफ्ट की AI डिवीजन इस रीजनिंग मॉडल को “Chain of Thought” तकनीक का उपयोग करके ट्रेन कर रही है। यह OpenAI के ChatGPT को सीधी टक्कर देगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि Microsoft इस मॉडल को 2025 के भीतर लॉन्च कर सकता है। इस मॉडल को अन्य डेवलपर्स भी अपनी एप्स और सेवाओं में इंटीग्रेट कर सकेंगे।

AI मॉडल की प्रतिस्पर्धा तेज़

AI मॉडल्स की रेस अब और भी तेज़ और प्रतिस्पर्धात्मक हो गई है। पहले यह प्रतिस्पर्धा केवल अमेरिकी कंपनियों के बीच थी, लेकिन अब चीनी कंपनियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने एक सस्ता AI मॉडल लॉन्च कर टेक जगत में हलचल मचा दी थी।

इसके अलावा, भारत भी अपना खुद का AI मॉडल लाने की योजना बना रहा है, जो इस साल के अंत तक आ सकता है। AI टेक्नोलॉजी में लगातार नए खिलाड़ी जुड़ रहे हैं, जिससे भविष्य में और अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े