Total Users- 1,177,086

spot_img

Total Users- 1,177,086

Friday, March 20, 2026
spot_img

12GB RAM, 5200mAh बैटरी के साथ आया एक और धाकड़ फोन

रियलमी 13 सीरीज़ के दो फोन रियलमी 13 प्रो 5जी और रियलमी 13 प्रो प्लस 5जी को लॉन्च कर दिया गया है. इन दोनों में से रियलमी 13 प्रो की बात करें तो ये कंपनी के स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट और सोनी LYT-600 OIS प्राइमेरी कैमरा दिया जाता है. कंपनी ने फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 8GB + 256GB, और 12GB + 512GB में पेश किया है. इसके 128जीबी वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये, 128जीबी वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये और 512जीबी वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है.

फोन की पहली सेल 6 अगस्त को रखी जाएगी और यहां ग्राहक अगर HDFC, ICICI या SBI कार्ड से पेमेंट करेंगे तो इसपर 3,000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है. आइए जानते हैं फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में.

Realme 13 Pro 5G में 6.7 इंच की कर्व्ड FHD+ OLED 120Hz डिस्प्ले दिया गया है, और ये 2,000nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. रियलमी के इस फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट और एड्रेनो 710 GPU मिलता है. यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करता है.

कंपनी ने Realme 13 Pro 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है और इसे तीन कलर ऑप्शन-मोनेट पर्पल, मोनेट गोल्ड और एमराल्ड ग्रीन में उपलब्ध कराया जा रहा है.

कैमरे के तौर पर इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी + 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है. फोन कैमरा में एआई अल्ट्रा क्लैरिटी, एआई स्मार्ट रिमूवल, एआई ऑडियो ज़ूम और एआई ग्रुप फोटो एन्हांसमेंट जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं.

धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP65-रेटिंग दी जाती है. पावर के लिए फोन में 45W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ 5,200mAh की बैटरी मिलती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है.

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े