वो ख़्वाबों के दिन — एक प्रेम कहानी, अधूरी-सी ⭐
Episode 29

Episode – 29

मुझे लगा कि मेरी इस तरह से गुज़ारिश करने से तुम मन ही मन मुस्कुराने लगी हो . मैं
अब मिन्नत करते हुए बोला, नाराज़ हो गई ? तुमने भी तो आज सुबह नहीं आकर बदला ले
लिया . अब वही चिर – परिचित खिलखिलाहट सुनाई दी , तो मेरा बदला अपने आप ही हो
गया ? मैं तो कल रात परिवार के साथ बाहर थी . अभी कुछ देर पहले पहुंचे हैं . मैं थोड़ा
सा सावधान होते हुए बोला , तो क्या तुम्हारे आस-पास कोई है ? तुम बोली , नहीं है पर
बुलाती हूं . फिर एक सुरीला आलाप सुनाई दिया , भाभी…….. ओ भाभी . मैं घबरा कर
बोला , अभी मत बुलाओ . मैं फोन रखता हूं . उसी तत्परता से जवाब आया , क्यों डर रहे
हो ? घर पर कोई नहीं है . आज लाइन क्लियर है . अब मैं भी मस्ती में छेड़ते हुए बोला ,
तो क्या मैं तुम्हारे गाल के रसगुल्ले को खाने आ जाऊं ? तुरंत उतना ही बोल्ड जवाब मिला,
जल्दी आ जाओ . आप चाहो तो मैं रसगुल्ले के ऊपर चॉकलेट की लेयर चढ़ा कर रखती हूं .
अभी मैं चॉकलेट ही खा रही हूं . मैं बोला , सोच लो . फिर बाद में मत कहना कि मैंने
दूसरी बार सोचने का मौका नहीं दिया . तुम जान बूझकर इतराते हुए ज़िद के साथ बोली,
आइये ना , अब आ भी जाइये ना ! मेरी फट गई , इस तरह अकेले उसके घर जाना और
पकड़ा गये तो फिर उसका-मेरा क्या होगा? मैं घबराते हुए बोला , सचमुच , आना ज़रूरी है .
फिर कभी ? अब तुम पूरी तरह से खिलखिला कर हंस पड़ी . बोली, अरे बाबा, मैं तो यूंही
मज़े ले रही थी. आपको यदि अकेले में घर बुलाना है तो सबसे पहले आपको मेरे घर के
लोगों से इंट्रोड्यूस करना होगा . उसके पहले यह ठीक नहीं होगा . मेरी जान में जान आयी.
मैं अपनी सांसें संयत करते हुए बोला , देखो मलिका. ऐसा कब तक चलेगा ? तुम दूर के
ढोल ही बनकर मुझे ललचाती रहोगी और पास आने पर मेरी भावनाओं पर लगाम लगाती
रहोगी . अब तुम्हारे डायलॉग ने मुझे घायल कर दिया . तुम बोली , कौन कमबख्त तुम्हें
दिल में छुपा कर रखना चाहता है , मैं तो तुम्हें सीने से लगाना चाहती हूं . हम दोनों को

मालूम था कि हम ‘दूर से देखो छूना नहीं ‘ वाला खेल खेल रहे हैं . मैं गहरी सांस लेते हुए
एक गज़ल के लाइनें बोल उठा –

दिल गीत खुशी के गायेगा एक दिन ऐसा भी आयेगा
एक चांद हमारी बाहों में , एक चांद अन्धेरी रातों में
इक दूजे से शरमायेगा , एक दिन ऐसा भी आयेगा

इस Episode को Share करें
WhatsApp Facebook Copy Link
❤️ LOVE STORIES

प्यार, रिश्ते और दिल को छू जाने वाली कहानियाँ

कुछ कहानियाँ सिर्फ पढ़ी नहीं जातीं, उन्हें महसूस किया जाता है। यहाँ आपको प्यार, रिश्तों, अधूरे इश्क़, खूबसूरत मुलाकातों और उन जज़्बातों से भरी कहानियाँ मिलेंगी जो सीधे दिल तक पहुँचती हैं।

हर कहानी एक नया एहसास है — कभी मुस्कुराने की वजह, कभी पुरानी यादों में खो जाने का बहाना।

सभी कहानियाँ पढ़ें
Love Stories हर रिश्ते की अपनी एक कहानी होती है...