Total Users- 1,156,544

spot_img

Total Users- 1,156,544

Saturday, February 7, 2026
spot_img

रवींद्र जडेजा ने अपनी रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Ravindra Jadeja on Retirements: कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी अपनी रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी है। इससे पहले रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की खबरों अफवाह बताया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद रवींद्र जडेजा के संन्यास को लेकर अफवाहें तेज हो गई थीं। मैच के दौरान जब जडेजा ने अपने 10 ओवर पूरे किए, तो विराट कोहली ने उन्हें गले लगा लिया। इस भावनात्मक लम्हे के कारण फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि जडेजा वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। इससे पहले, जब रविचंद्रन अश्विन ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था, तब भी कोहली ने इसी तरह का इशारा किया था।

हालांकि, इन अटकलों पर विराम लगाते हुए रवींद्र जडेजा ने खुद सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “कोई अनावश्यक अफवाह न फैलाएं। धन्यवाद।”

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जडेजा का प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में जडेजा ने 10 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा, बल्लेबाजी में उन्होंने नाबाद 9 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी कह चुके हैं कि वह और विराट कोहली वनडे फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेने वाले हैं। जडेजा के हालिया बयान से यह साफ हो गया है कि उनका भी अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।

More Topics

India–Russia Relations डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मॉस्को का दोटूक जवाब

“हमारे भारतीय दोस्त कभी नहीं बदलेंगे” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को...

चुनाव हारकर अदालत नहीं जाएं उम्मीदवार: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जन सूरज पार्टी के...

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में PM मोदी का संदेश: अंक नहीं, सर्वांगीण विकास है असली लक्ष्य

नई दिल्ली, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास...

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार: “जो उचित समझो वही करो”

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता...

रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ

रायपुर, नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह...

बस्तर : आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026

बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति...

इसे भी पढ़े