Total Users- 1,181,548

spot_img

Total Users- 1,181,548

Friday, March 27, 2026
spot_img

यूक्रेन फ्रंट पर लड़ने भेजे Haryana के युवक की मौत, जंग में 5 भारतीय गंवा चुके जान

यूक्रेन में रूस की तरफ से भेजे गए एक और भारतीय जवान की मौत हो गई। मारे गए सैनिक की पहचान हरियाणा के  रवि मौन (22) के रूप में हुई  है। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने रवि की मौत की पुष्टि की है। रवि के परिवार का कहना है कि उसे धोखे से रूस की ओर से लड़ने के लिए भेजा गया था। साल 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन में यह पांचवां भारतीय है जिसकी मौत हुई है।हाल ही में PM मोदी की रूस यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत से वादा किया था कि यूक्रेन में रूसी सेना के लिए काम कर रहे सभी भारतीयों को मुक्त कर दिया जाएगा और उनकी वापसी की व्यवस्था की जाएगी। लेकिन रवि की मौत से साबित हो गया है कि रूसी सेना अभी भी यूक्रेन में भारतीयों की तैनाती कर रही है।रवि के भाई अजय मौन ने बताया कि रवि इस साल 13 मई को रूस गया था। एक एजेंट ने उसे ट्रांसपोर्टेशन की नौकरी के लिए रूस भेजा था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे सेना में शामिल कर लिया गया। अजय ने 21 जुलाई को अपने भाई के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए दूतावास से संपर्क किया। दूतावास ने बताया कि रवि की मौत हो गई है और शव की पहचान के लिए DNA टेस्ट की रिपोर्ट की जरूरत है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े