Total Users- 1,181,458

spot_img

Total Users- 1,181,458

Friday, March 27, 2026
spot_img

युवक ने 85 साल की वृद्धा से किया दुष्कर्म, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

बरेली के हाफिज गंज क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने बुजुर्ग महिला से घर में घुस कर कथित रूप से बलात्कार किया जिसके बाद महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान पड़ोस में रहने वाले राकेश के रूप में हुई है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला (85) अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके पति और बेटे की मौत हो चुकी है। पड़ोस में महिला के भाई-भाभी रहते हैं और महिला की बहू उनके साथ रहती है। उन्होंने बताया कि वृद्धा की बहू के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से घर गई तो यह देखकर स्तब्ध रह गईं कि मोहल्ले का युवक राकेश उनकी वृद्ध सास से दुष्कर्म कर रहा है। 

पुलिस ने बताया कि वृद्धा की बहू ने शोर मचाया तो आरोपी युवक राकेश वहां से भाग गया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन इस बीच वृद्धा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। आर्य ने बताया कि आरोपी शराबी है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और मामले की जांच जारी है। 

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े