Total Users- 1,180,940

spot_img

Total Users- 1,180,940

Thursday, March 26, 2026
spot_img

अवैध मकानों पर चलाया बुलडोजर, विरोध में महिला ने लगाई फांसी

लंबे समय के बाद जिला प्रशासन ने आखिरकार न्याय नगर की जमीन पर बने अवैध मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। तड़के सुबह नगर निगम जिला प्रशासन और पुलिस की टीम यहां पर कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की तो रहवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। कई लोग जेसीबी के सामने लेट गए जबकि कई लोगों ने निगम के अमले पर पथराव कर दिया। वहीं एक महिला ने फंदा लगा लिया। जिस वजह से कार्रवाई कुछ देर तक के लिए प्रभावित हुई। विरोध कर रहे रहवासियों का कहना था कि इन दिनों बारिश का मौसम है और अगले महीने राखी का त्यौहार है। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई अनुचित है।बीच फांसी लगाने वाली महिला को गंभीर हालत में लोग गोद में उठाकर इलाज के लिए लेकर भागे। महिला के मकान से काफी दूर खड़ी एंबुलेंस के माध्यम एमवाय अस्पताल से ले जाया गया। महिला के फांसी लगाने के बाद उसका मकान नहीं तोड़ा गया। इस घटना के बाद गुस्साए रहवासियों ने पथराव किया और बुलडोजर में जमकर तोड़फोड़ की।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े