Total Users- 1,181,191

spot_img

Total Users- 1,181,191

Thursday, March 26, 2026
spot_img

“बिहार का हक हम लेकर रहेंगे”, अखिलेश सिंह 

केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने के बाद से विपक्ष लगातार सीएम नीतीश कुमार को घेर रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार का हक हम लेकर रहेंगे।

‘बिहार की आवाज अब सड़क तक ले जाएंगे’
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अपने बजट भाषण में भी मैंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है और आगे भी करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नाते वो इस आवाज को मजबूती से उठाएंगे। केंद्र सरकार को अगर लगता है कि प्रावधानों में परिवर्तन की आवश्यकता है तो वह करे लेकिन बिहार के साथ न्याय करे। बिहार की आवाज हमनें सदन में उठाई है और अब सड़क तक ले जाएंगे। हर जिले, हर प्रखंड में आंदोलन होगा, यह तब तक होगा जब तक बिहार को विशेष दर्जा नहीं मिल जाए।

बता दें कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार का खास ख्याल रखा गया है। बिहार को 60 हजार करोड़ की सौगात मिली है। लेकिन केंद्र सरकार ने बिहार को अब विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में जदयू सांसद रामप्रीत मंडल के सवाल पर कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे पाना संभव नहीं है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े