Total Users- 1,166,153

spot_img

Total Users- 1,166,153

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

विपक्ष ने अमेरिकी डिपोर्टेशन मुद्दे पर संसद में किया हंगामा, सरकार से जवाब की मांग

6 फरवरी, 2025: संसद के बजट सत्र के पांचवे दिन कांग्रेस और विपक्षी दलों ने अमेरिका से भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन पर जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देते हुए इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की। मणिक्कम टैगोर और गौरव गोगोई जैसे नेताओं ने सरकार से जवाब तलब किया, वहीं विपक्षी सांसदों ने ‘सरकार शर्म करो’ के नारे लगाए। इसके बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस ने इस मामले को अमानवीय बताते हुए सरकार से सवाल किया कि वह इस पर चुप क्यों है। मनीष तिवारी ने कहा कि डिपोर्ट किए गए भारतीयों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया और सरकार ने इसे लेकर अमेरिका से क्यों आपत्ति नहीं जताई। शिवसेना (यूबीटी) और आम आदमी पार्टी ने भी इस मुद्दे को उठाया और भारतीयों के साथ हुए बर्ताव को भारत की विदेश नीति की विफलता बताया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब भारतीयों को अमेरिका से निकाला गया है, लेकिन उनका कहना था कि ऐसे लोगों को कमर्शियल फ्लाइट से भेजा जा सकता था, न कि मिलिट्री प्लेन में हथकड़ी पहनाकर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने जवाब में विपक्ष पर हमला बोला, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए आयकर कानून का प्रस्ताव संसद में पेश किया, जो टैक्सपेयर्स के लिए राहत का वादा करता है।

विपक्ष ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर भी सरकार से जवाब मांगा, जबकि बजट में आम आदमी को राहत देने के बावजूद विपक्ष ने इसे निराशाजनक बताया।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े