Total Users- 1,167,980

spot_img

Total Users- 1,167,980

Saturday, March 7, 2026
spot_img

ट्रंप का शपथ ग्रहण: विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार शपथ लेंगे। इस समारोह में दुनियाभर के प्रमुख नेता शामिल होंगे, जिसमें भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी शामिल होंगे। ट्रंप-वैंस उद्घाटन समिति ने भारत सरकार को इस समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। डॉ. जयशंकर इस समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे और साथ ही शपथ ग्रहण के दौरान ट्रंप प्रशासन के सदस्यों से मुलाकात कर सकते हैं।

यह शपथ ग्रहण समारोह अमेरिकी राष्ट्रपति पद के 47वें कार्यकाल की शुरुआत करेगा। यह समारोह 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसमें शपथ ग्रहण, परेड और अन्य औपचारिक कार्यक्रम होंगे। खास बात यह है कि यह शपथ ग्रहण मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे के दिन हो रहा है, जो अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश का दिन है।

इस बार शपथ ग्रहण समारोह में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई भी शामिल हो सकते हैं।

More Topics

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिये विपक्ष ने लगाए कई आरोप, TMC भी करेगी समर्थन

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के सांसद पार्टी अध्यक्ष...

इसे भी पढ़े