Total Users- 1,165,859

spot_img

Total Users- 1,165,859

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड, कई सड़कें अवरुद्ध

उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में लगातार बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। काजीगुंड-बनिहाल सहित कई क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू और श्रीनगर-लद्दाख राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोकना पड़ा। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दोपहर बाद मौसम के सुधरने की संभावना जताई है।

मैदानी राज्यों में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

हिमाचल के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी तक कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और मंडी जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। ऑरेंज अलर्ट के तहत लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उधर, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और भूस्खलन के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

दिल्ली में भी बारिश, ठंडक बढ़ी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। IMD के अनुसार, पूरे दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी रह सकती है। वहीं, हाल ही में फरवरी की सबसे गर्म रात का रिकॉर्ड बनने के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यात्रा से पहले बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में रहने वालों और यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बर्फबारी और भूस्खलन के कारण कई मार्ग बाधित हो सकते हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में भी बारिश से जलभराव और फिसलन की स्थिति बन सकती है।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े