Total Users- 1,179,165

spot_img

Total Users- 1,179,165

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

गायों को बचाने में हुई बसों की भिड़ंत, दो की मौत

 राजस्थान में बारां जिले में मंगलवार को झालावाड़ रोड ओवरब्रिज पुलिया आमापुरा पर गायों को बचाने के प्रयास में दो बसों की भिड़ंत होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए।  पुलिस ने बताया कि नाहरगढ़ की ओर से अनुराधा ट्रेवल्स कंपनी की एक बस बारां आ रही थी। इसी दौरान झालावाड़ रोड ओवर ब्रिज पर गायों को बचाने के प्रयास में चालक ने लाइन बदली इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही बस उससे टकरा गई। टक्कर लगने से आगे जा रही बस पलट गयी।  उन्होंने बताया कि बस पलटने से क्रेन मंगवाई गई और यात्रियों को निकाला गया।

इस घटना में नरेश खंगार और मुकेश प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दिनेश गौतम (50), सुरेंद्र सिंह (32) नितेश सुमन (21) बाबूलाल सुमन (42) गुड्डी बाई, जगन्नाथी बाई (55) और रविंद्र नागर (34) घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि सड़क से आवारा पशुओं को हटाने के लिए सख्ती के साथ कारर्वाई की जाएगी। इसके लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी और आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया जाएगा। फिलहाल में घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े