Total Users- 1,181,664

spot_img

Total Users- 1,181,664

Friday, March 27, 2026
spot_img

MP में बारिश में टूटे दो पुल, कांग्रेस नेता ने सरकार पर कसा तंज

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद सीधी (कुसमी) और बालाघाट (लालबर्रा) में करोड़ों की लागत से बने पुल बारिश में टूट गए। ऐसे में मध्य प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता अरुण यादव में पुल टूटने को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने मध्य प्रदेश की तुलना बिहार से करते हुए कहा कि दोनों राज्यों में पुल टूटने की प्रतियोगिता चल रही है। पहली ही बारिश ने 50 प्रतिशत कमीशन की पोल खोल कर रख दी है।पूर्व मंत्री अरुण यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा- बिहार एवं मध्यप्रदेश में पुल टूटने की प्रतियोगिता चल रही है, कभी बिहार में पुल टूटते है और कभी मप्र में टूटते है। मप्र में 50 फीसदी कमीशन के खेल की पोल पहली ही बारिश ने खोल कर रख दी है।  बैरसिया में एक हफ्ते में सड़क हाथ से उखड़ने लगी थी, तो बालाघाट के लालबर्रा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल बह गया और वहीं सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल (अप्रोच रोड़) 4 महीने में बह गया है।

बता दें कि इससे पहले अरुण यादव ने भोपाल के बैरसिया इलाके में करोड़ों की लागत से बनी सड़क को लेकर भी सरकार को घेरा था। यहां लाखों की लागत से बनी सड़क महज एक ही हफ्ते में हाथ से उखड़ने लगी थी।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े