Total Users- 1,178,932

spot_img

Total Users- 1,178,932

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान कुछ राज्यों में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है…

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान कुछ राज्यों में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है। पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में अब भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी तो कुछ में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, राजस्थान और दिल्ली में तापमान अधिक रहेगा, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

 24 जुलाई तक गुजरात, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

26 जुलाई तक तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, 25 और 26 जुलाई को ओडिशा, केरल और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और 25 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश का अनुमान है। आज उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

अगले 2 दिन तक पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का सितम रहेगा। साथ ही पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी तापमान अधिक रहेगा।

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। हालांकि, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी हो सकती है।

आंतरिक ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर कमजोर हो गया है। फिलहाल मानसून ट्रफ सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है। अगले 24 घंटे में यह दक्षिण की ओर बढ़ सकता है।


More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े