Total Users- 1,180,940

spot_img

Total Users- 1,180,940

Thursday, March 26, 2026
spot_img

यात्रियों पर गिरी चाय, अफरा तफरी में कूदे 2 युवक, मौत

मध्य प्रदेश के सागर में चलती ट्रेन से कूदने पर दो युवकों की मौत हो गई। पुणे एक्सप्रेस ट्रेन में चाय बेचने वाले वेंडर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। थर्मस का ढक्कन खुलने से गर्म चाय यात्रियों के ऊपर गिर गई और ट्रेन में अफरा तफरी मच गई, इस दौरान दो यात्री ट्रेन से कूद गए, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।गोरखपुर से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस सुबह करीब 6.30 बजे करोंदा स्टेशन के पास से गुजर रही थी, इस समय एक वेंडर चाय बेचने के लिए आया, जिसने लापरवाही पूर्वक थर्मस को पकड़ा और उसका ढक्कन खुल गया। गर्म चाय जनरल कोच में नीचे सो रहे तीन यात्रियों के ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए। इस दौरान कोच के अंदर अफरा तरफी का माहौल हो गया और दो यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद गए। जिनकी चोटें आने से मौत हो गई।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े