Total Users- 1,178,851

spot_img

Total Users- 1,178,851

Tuesday, March 24, 2026
spot_img

शर्मसारः शिक्षक बना हैवान, पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रानीपुर थाना अंतर्गत एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक व्यक्ति बच्चों को अपने घर पर ट्यूशन पढ़ाता है। व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि उसकी बेटी मंगलवार शाम को ट्यूशन पढ़ने गई हुई थी तभी शिक्षक ने उससे दुष्कर्म किया। 

शिकायत में कहा गया कि बच्ची की तबियत खराब होने लगी तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रानीपुर थाना प्रभारी से इस मामले की शिकायत की। रानीपुर थाना प्रभारी कंचन मौर्या ने बताया कि एक शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

More Topics

नवरात्रि व्रत में भी खा सकते है समा चावल का हेल्दी और स्वादिष्ट उपमा

नवरात्रि व्रत में साबूदाना और कुट्टू से हटकर कुछ...

इसे भी पढ़े