Total Users- 1,167,921

spot_img

Total Users- 1,167,921

Saturday, March 7, 2026
spot_img

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शहजाद के नए खुलासे: कुश्ती खिलाड़ी था और मशहूर हस्तियों की रेकी करता था

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शहजाद को लेकर कई नए खुलासे हो रहे हैं। शहजाद ने पुलिस को बताया कि वह बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था और जिला और नेशनल स्तर पर कुश्ती लड़ चुका था। वह कम वजन वर्ग में कुश्ती खेलता था, और कुश्ती के अनुभव के कारण ही वह सैफ अली खान पर हमला करने में सफल रहा। आरोपी ने सैफ पर हमले के बाद अपने कपड़े तीन से चार बार बदले और वारदात के बाद लगातार घूमते हुए बांद्रा स्टेशन से दादर, वर्ली, अंधेरी और फिर ठाणे चला गया।

शहजाद ने पुलिस से पूछताछ में यह भी बताया कि वह पिछले साल सितंबर में मुंबई आया था। हमले से पहले उसने कई मशहूर हस्तियों के घरों की रेकी की थी, जिनमें शाहरुख खान और सैफ अली खान शामिल थे। वह रिक्शा चालकों से हस्तियों के घरों के बारे में जानकारी प्राप्त करता था।

30 वर्षीय शहजाद को रविवार को ठाणे शहर में कासरवदावली के हीरानंदानी एस्टेट के पास गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने सात घंटे की तलाशी के बाद उसे एक श्रमिक शिविर से पकड़ा। अदालत ने शहजाद को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े