Total Users- 1,167,993

spot_img

Total Users- 1,167,993

Saturday, March 7, 2026
spot_img

ED की छापेमारी से RJD नेता आलोक मेहता की मुश्किलें बढ़ीं, करोड़ों के लोन घोटाले की जांच

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और RJD नेता आलोक कुमार मेहता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके घर पर रेड की है।

यह रेड वैशाली कॉपरेटिव बैंक के लोन से संबंधित मामले में की गई है, जिसमें करोड़ों रुपए के लेन-देन की जांच हो रही है। ED ने 17 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है, जिसमें पटना, हाजीपुर, कोलकाता, वाराणसी और दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई है। इस कार्रवाई के दौरान, सरकारी और निजी आवास सहित कई ठिकानों पर कागजातों की जांच की जा रही है।

आलोक मेहता, जो समस्तीपुर के उजियारपुर सीट से विधायक हैं, राजद प्रमुख तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं। महागठबंधन सरकार के दौरान, वे राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री थे और RJD में महत्वपूर्ण निर्णयों में उनकी भूमिका रही है।

यह कार्रवाई वैशाली शहरी विकास सहकारिता बैंक में हुई 85 करोड़ रुपए की घपलेबाजी से जुड़ी है, जिसमें RBI की रिपोर्ट के आधार पर हाजीपुर में तीन FIR दर्ज की गई थीं।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिये विपक्ष ने लगाए कई आरोप, TMC भी करेगी समर्थन

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के सांसद पार्टी अध्यक्ष...

इसे भी पढ़े