Total Users- 1,168,081

spot_img

Total Users- 1,168,081

Saturday, March 7, 2026
spot_img

RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह

RBI Governor: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर के तौर पर संजय मल्होत्रा को नियुक्त किया जाएगा। वे मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। संजय मल्होत्रा का कार्यकाल तीन साल का होगा। उनकी नियुक्ति से भारतीय वित्तीय क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।


कौन हैं संजय मल्होत्रा? (RBI Governor)

संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वर्तमान में वे भारत सरकार के राजस्व सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है और अमेरिका की प्रतिष्ठित प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स किया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सार्वजनिक उपक्रमों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाए निभाई हैं। वे REC लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी रह चुके हैं और राजस्थान में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं।

वित्तीय क्षेत्र में अनुभव और विशेषज्ञता

संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) को वित्त और कराधान के क्षेत्र में गहन अनुभव है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में सचिव के रूप में, उन्होंने देश की कर नीतियों और बजट निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में देश की कर प्रणाली में सुधार लाने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए। उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर नीतियों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

क्यों है यह नियुक्ति महत्वपूर्ण?

RBI गवर्नर (RBI Governor) के रूप में संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब देश की अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों का सामना कर रही है। वैश्विक आर्थिक मंदी, मुद्रास्फीति और ब्याज दरों में अस्थिरता जैसी समस्याए केंद्रीय बैंक के सामने हैं। संजय मल्होत्रा के पास वित्तीय प्रबंधन, नीति निर्माण, और तकनीकी नवाचार का व्यापक अनुभव है, जो उन्हें इन चुनौतियों से निपटने के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार बनाता है।

More Topics

महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज...

बाथ टॉवल की सही देखभाल और बदलने की जरुरी जानकारी

नहाने या हाथ पोंछने के बाद तौलिया हमारी त्वचा...

रेस्टोरेंट स्टाइल खिले-खिले चावल इस आसान टिप्स से घर पर बनाएं

रेस्टोरेंट में मिलने वाले खिले-खिले चावल देखने में जितने...

इसे भी पढ़े