Total Users- 1,181,114

spot_img

Total Users- 1,181,114

Thursday, March 26, 2026
spot_img

कश्मीर से कन्याकुमारी का रेल सफर जल्द होगा शुरू, 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा को बताया कि जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के इस वित्त वर्ष में पूरा होने की संभावना है। वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 272 किलोमीटर लंबे रेल लिंक में से 255 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में नई लाइन का काम उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत किया जा रहा है। 272 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 255 किलोमीटर का काम पहले ही पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि कटड़ा-रियासी खंड के 17 किलोमीटर लंबे शेष हिस्से पर काम शुरू हो चुका है। परियोजना की अनुमानित लागत 41,000 करोड़ रुपए है और मार्च 2024 तक परियोजना पर 38,931 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

इस परियोजना को शायद आजादी के बाद देश में शुरू की गई सबसे कठिन नई रेलवे लाइन परियोजना बताते हुए वैष्णव ने कहा कि यह इलाका हिमालय से होकर गुजरता है, जो भूवैज्ञानिक अजूबों से भरा है। रेल मंत्री वैष्णव ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि रेलवे पुलिस बल (आर.पी.एफ.) में 5,900 महिला कर्मी हैं, जो देश के विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सबसे अधिक हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस बल में कुल 63,051 कर्मी हैं, जिनमें 9.36 प्रतिशत महिलाएं हैं। वैष्णव ने कहा कि 2023-24 में रेल के जरिए प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों की कुल औसत संख्या 1.84 करोड़ है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े