Total Users- 1,181,191

spot_img

Total Users- 1,181,191

Thursday, March 26, 2026
spot_img

पूर्णिया तनिष्क लूटकांड के बाद पुलिस मुख्यालय एक्टिव,

 बिहार के पूर्णिया के तनिष्क शो रूम में करोड़ों रुपयों के लूटकांड के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय एक्टिव हो गया है। पुलिस ने बदमाशों पर तीन लाख रुपए का इनाम रखा है। पूर्णिया के DIG विकास कुमार ने कहा है कि जो कोई भी इस वारदात से संबंधित सुराग देगा, उसे तीन लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुराग देने वालों की पहचान बिल्कुल गुप्त रखी जाएगी। 

सीमाओं को सील कर की गई अधिकारियों की तैनाती 
DIG विकास कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद कहा कि इस वारदात में सात अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। अपराधियों की धड़पकड़ के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं और घटना के खुलासे के लिए जिला पुलिस के अलावे STF को भी लगाया गया है। सीमाओं को सील कर अधिकारियों की तैनाती की गई हैं। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद करीब दो करोड़ के आभूषणों की लूटपाट की बात सामने आई हैं, जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी की जाएगी।

बता दें कि पूर्णिया जिले के लाइन बाजार इलाके में करीब छह हथियारबंद अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक आभूषण की दुकान में लूटपाट की और दो करोड़ रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, ‘‘शुरुआत में केवल चार अपराधी सामान्य ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए… और उसके तुरंत बाद उनके दो अन्य हथियारबंद सभी भी आ गए। केवल दो अपराधी नकाबपोश थे। दुकान के अंदर जाते ही, उन्होंने हथियार लहराते हुए आभूषण लूटना शुरू कर दिया। डकैती के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।” 

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े