Total Users- 1,180,940

spot_img

Total Users- 1,180,940

Thursday, March 26, 2026
spot_img

नीति आयोग की बैठक में शिरकत करेंगे पुदुचेरी के मुख्यमंत्री

नई दिल्ली में 27 जुलाई को होने वाली नीति आयोग की बैठक में शिरकत करेंगे। एक आधिकारिक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस केंद्र शासित प्रदेश में आल इंडिया एन.आर कांग्रेस (एआईएनआरसी)-भाजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे रंगास्वामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रही नीति आयोग की शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की नौवीं बैठक में भाग लेंगे।

पड़ोसी राज्य तमिलनाडु सहित कुछ विपक्ष शासित राज्यों ने 23 जुलाई को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2024-25 को लेकर निराशा जताते हुए बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा है कि केंद्रीय बजट में उनके राज्य को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है और इसकी निंदा करने के लिए उन्होंने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। बजट को ‘बड़ी निराशा’ बताते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि बैठक का बहिष्कार करना उचित होगा, क्योंकि केंद्र ने तमिलनाडु को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। 

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े