Total Users- 1,181,393

spot_img

Total Users- 1,181,393

Thursday, March 26, 2026
spot_img

2 अक्टूबर को बनेगा राजनीतिक दल, प्रशांत किशोर

चुनाव रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि उनका ‘जन सुराज’ अभियान दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगा। किशोर ने कहा कि उनका नया राजनीतिक दल बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगा। 

प्रशांत किशोर जन सुराज की राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती सहित कई लोगों ने भाग लिया। दो साल पहले अभियान शुरू करने वाले किशोर ने कहा, ‘‘जैसा कि पहले कहा गया है, जन सुराज अभियान दो अक्टूबर को एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगा और अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी नेतृत्व जैसे अन्य विवरण समय आने पर तय किए जाएंगे।” उन्होंने भारत रत्न से सम्मानित समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के छोटे बेटे वीरेंद्र नाथ ठाकुर की बेटी जागृति ठाकुर के जन सुराज में शामिल होने का स्वागत किया। 

दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के बड़े बेटे रामनाथ ठाकुर जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। जन सुराज में शामिल होने वाले अन्य लोगों में पूर्व राजद एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में अनुशासनहीनता के आधार पर विधान परिषद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा भी जन सुराज में शामिल हुए, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद में सेवा से इस्तीफा दे दिया था लेकिन टिकट से वंचित होने के बाद उन्होंने बक्सर से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था। 

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े