Total Users- 1,181,362

spot_img

Total Users- 1,181,362

Thursday, March 26, 2026
spot_img

PM Modi ने Manu Bhaker को फोन कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर निशानेबाजी में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली मनु भाकर को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि आगे की स्पर्धाओं में भी वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी। स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को यहां महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक के साथ निशानेबाजी में ओलंपिक पदक के भारत के 12 साल के इंतजार को खत्म किया और पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बनीं।प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे फोन पर बात की और कहा ,‘‘ खूब अभिनंदन आपको। बहुत बहुत बधाई। तुम्हारी सफलता की खबर सुनने के बाद बहुत उत्साह और आनंद में हूं ।” उन्होंने कहा ,‘‘ आपका रजत 0 . 1 अंक से रह गया लेकिन इसके बावजूद आपने देश का नाम रोशन किया। आपको दो प्रकार की क्रेडिट मिल रही है। एक तो आप कांस्य पदक लाई और दूसरा देश की पहली महिला निशानेबाज बनी जिसने ओलंपिक में पदक जीता।” तोक्यो ओलंपिक में इसी स्पर्धा में पिस्टल में गड़बड़ी आने के बाद मनु रोती हुई बाहर हुई थी लेकिन उन्होंने नाकामी से प्रेरणा लेकर इतिहास रच दिया।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े