Total Users- 1,181,815

spot_img

Total Users- 1,181,815

Friday, March 27, 2026
spot_img

PM मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से करवाए गए एक सर्वे में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और हाल ही में चुने गए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को पीछे छोड़ दिया है।वैश्विक निर्णय खुफिया फर्म  मॉर्निंग कंसल्ट (MC) की तरफ से  विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की नवीनतम रैंकिंग  जारी की गई है। यह फर्म वैश्विक नेताओं के प्रमुख फैसलों के आधार पर रैंकिंग जारी करती है । मॉर्निंग कंसल्ट ने अपनी वेबसाइट पर कहा, कि ये रेटिंग सभी देश में वयस्कों के बीच विचारों के सात-दिवसीय चलती औसत को दर्शाती है।MC की रिपोर्ट के मुताबिक इस सर्वे का आंकड़ा 8 से 14 जुलाई के बीच एकत्रित किया गया था। वैश्विक निर्णय खुफिया फर्म के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 69 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर इस सूची में 63 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि 25 नेताओं की सूची में अंतिम स्थान पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हैं, जिनकी अनुमोदन रेटिंग 16 प्रतिशत है।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

इसे भी पढ़े