Total Users- 1,181,458

spot_img

Total Users- 1,181,458

Friday, March 27, 2026
spot_img

दिल्ली हादसे के बाद एक्शन में पटना जिला प्रशासन

दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत की घटना को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने ऐसे सभी संस्थानों की जांच करने और नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने दिल्ली की घटना को ध्यान में रखते हुए सभी अनुमंडलों के संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी कोचिंग सेंटरों के दस्तावेजों को सत्यापित करने का निर्देश दिया है।

15 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश 
पटना के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को बताया कि कोचिंग सेंटरों के जिन दस्तावेजों को सत्यापित करने की आवश्यकता है, उनमें संबंधित अधिकारियों से अनिवार्य अनुमति और अन्य आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र शामिल हैं। डीएम ने कहा कि अधिकारियों को इसके लिए अपने संबंधित क्षेत्रों में विशेष टीम का गठन करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को उन संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है जो मानदंडों का उल्लंघन कर रहे हैं। डीएम ने कहा कि पटना जिला प्रशासन ने भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया है। अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। 

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े