Total Users- 1,165,865

spot_img

Total Users- 1,165,865

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

उमर ने अनुच्छेद 370 निरस्त करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद ‘नया और समृद्ध” जम्मू कश्मीर बनाने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावों को लेकर बुधवार को उसपर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा, ”मैं यह पूछने के लिए मजबूर हूं कि (केंद्र शासित प्रदेश के) लोगों को पिछले पांच वर्षों में क्या मिला है।”कठुआ जिले के नगरी में एक रैली को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ”वे (अनुच्छेद 370 हटने के बाद) नया और खुशहाल जम्मू-कश्मीर बनाने की बात कर रहे थे, लेकिन जमीनी स्थिति बिल्कुल विपरीत है और यही कारण है कि वे हार के डर के कारण आज तक विधानसभा चुनाव नहीं करा सके।” केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के इस बयान का जिक्र करते हुए कि विधानसभा चुनाव सितंबर में होंगे, उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे अब चुनाव की बात कर रहे हैं तो वे हम पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘यह उच्चतम न्यायालय ही था, जिसने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाये जाने पर फैसला सुनाते हुए विधानसभा चुनाव कराने के लिए 30 सितंबर की समयसीमा तय की थी, अन्यथा वे किसी बहाने इसमें फिर देरी कर देते। उपराज्यपाल (मनोज सिन्हा) ने भी चुनाव कराने की बात कही है और हम चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े